ग्लूकोमा कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:49

काला मोतियाबिंद (ग्लूकोमा) के लिए उपचार के विकल्प-

बीटा ब्लॉकर्स- बीटा ब्लॉकर आई ड्रॉप आंखों के तरल पदार्थ के उत्पादन को रोककर काम करता है, जिससे आंखों का दबाव कम होता है। अल्फा-एड्रीनर्जिक एगोनिस्ट- ये आई ड्रॉप आंखों के तरल पदार्थ के उत्पादन को कम करते हैं और साथ ही साथ बहिर्वाह दर को बढ़ाते हैं।

ग्लूकोमा के इलाज में आधुनिकताएं और एमआईजीएस :

सबसे पहले ग्लूकोमा का इलाज और उसके तरीके बहुत से कारकों पर निर्भर करते हैं, जैसे उम्र, बीमारी का स्तर, मरीज़ संबंधति थेरेपी या इलाज कितना सहने योग्य है आदि को ध्यान में रखकर इलाज का तरीका तैयार किया जाता है। दूसरी बात यह भी ध्यान रखने योग्य है कि ग्लूकोमा का परमानेंट इलाज नहीं किया जा सकता लेकिन जल्दी डायग्नोज़ कर इलाज के ज़रिये उसके आगे आने वाले परिणामों को रोका जा सकता है. इसके तरीकों में निम्नलिखित शामिल हैं :-

लेजर सर्जरी:- डॉक्टर के एग्जामिनेशन के अधर पर तरह तरह की सर्जरी में से चुनाव किया जाता है जो की ग्लूकोमा को ठीक करने के लिए होती हैं।

ट्यूब शंट:- इसमें सर्जरी के जरिये फ्लूइड के सही संचालन के लिए एक ट्यूब आंख के अन्दर डाली जाती है।

सर्जरी :- यह आंख में फ्लूइड के संचालन के लिए की जाती है।

संबंधित दवाइयां :- डॉक्टर के एग्जामिनेशन के अनुसार कुछ दवाइयां मरीज को लिखी जातीं हैं जिनका नियमित सेवन करना होता है।

उपरोक्त के अलावा बीते 5 वर्षों में एमआईजीएस यानि मिनिमली इनवेसिव या माइक्रो इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी इस दिशा में अहम आधुनिकता है। यह अभी तक की अन्य ग्लूकोमा की सर्जरी की तुलना में सेफ मानी जाती हैं और जो सामान्य रूप से एडवांस्ड ग्लूकोमा के लिए चयनित की जातीं हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info